यह भारतवर्ष का महाभारतकालीन नक्शा है, जो बेहद सटीक और सही है।

बहुत कम लोगों को पता है कि इस लाइब्रेरी ने अधीकृत रूप से महाभारतकालीन भारतवर्ष का मानचित्र जारी किया है। इस मानचित्र के मुताबिक एक समय एकीकृत भारत कांधार से लेकर कंबोज तक हुआ करता था। महाभारतकालीन भारत का फैलाव अत्यधिक विस्तृत माना गया है और यही वजह है कि इस देश को वृहत्तर भारत भी कहा जाता रहा है।
इस मानचित्र को 20वींस सदी के पूर्वार्ध में पूना (अब पुणे) मे बनाया गया था। इसमें उन सभी शहरों और राज्यों की राजधानियों का जिक्र संस्कृत में किया गया है, जो महाभारतकाल में मौजूद थे। मानचित्र में आप देख सकते हैं कि इसके पश्चिमोत्तर में गंधार (अफगानिस्तान) का उल्लेख है, वहीं, भारत की हृदयस्थली पर पांचाल उल्लिखित है।
अब के कर्णाटक को उस वक्त किष्किन्धा के नाम से जाना जाता था। इस मानचित्र को बेहद सही माना जाता है, तभी इसे अमेरिकी इतिहास विभाग ने भी जगह दी है। हालांकि इस बात कहीं जिक्र नहीं है कि इस मानचित्र को किसने बनाया था।
Compiled by Ch. Anil Dutta Amritsar

Comments

Popular posts from this blog

Datt/Datta/Dutta

HISTORY OF SEVEN CLANS of MOHYAL-- caste waise --one by one